दिव्यांग विद्यार्थियों ने की योग उत्सव में भागीदारी
पंचकूला - अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस -2024 के निमित्त जन जागरण हेतु मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योगसंस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए गये 45वें दिन पूर्व के कार्यक्रमयोग उत्सव का आयोजन किया गया। हरियाणा योग आयोग (आयुष विभाग)हरियाणा द्वारा ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3, पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में 2500 से अधिक की लोगों कीभागीदारी रही। इसमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग के लगभग 1500 से अधिक सरकारी एवंगैर- सरकारी विद्यालय, खेल विभाग के 250 से अधिक खिलाड़ी, आयुषविभाग, डाइट पंचकूला, स्थानीय योग संस्थाओं के साधकों ने भाग लिया।